पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र से मारपीट मामले की एसपी से की शिकायत

छात्र से मारपीट मामले की एसपी से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्देयांस्कूल के छात्र के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्कूल की एसएमसी कमेटी ने इस मामले की शिकायत एसपी शिमला से की है।

सोमवार को सुबह करीब पौंने 10 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्देयां में दो स्कूली छात्र किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। एक छात्र की जमकर पिटाई की गई है। मारपीट में उसे चोंटे भी आई है, वह बारहवीं का छात्र है। दोनों छात्रों की आपस में लड़ाई को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने मौके पर आकर दोनों के बीच समझौता करवाया, लेकिन इसके बाद भी विवाद नहीं थमा। इसमें से एक छात्र ने अपने दोस्त को मारपीट की सूचना दी। इसके बाद छात्र के दोस्त ने छात्र नागेश्वर सिंह को अपनी दुकान में ले जाकर खूब पीटा। इस मामले को लेकर छात्र के अभिभावकों ने स्कूल एसएमसी को शिकायत की। एसएमसी कमेटी ने एसपी शिमला को इसकी शिकायत की है।

इसके बाद अब पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। उप शिक्षा निदेशक शिमला श्याम सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर स्कूल से जवाब तलब किया जाएगा।