शिक्षकों ने फीस वृद्धि का किया विरोध
शिमला| भारतीयजनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ने एचपीयू में फीस बढ़ोतरी का विरोध किया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र धर्माणी का कहना है कि बढ़ाई गई फीस तर्क संगत नहीं है। हिमाचल एक पर्वतीय प्रदेश है तथा यहां की भोगोलिक स्थिति को देखते हुए अन्य राज्यों की अपेक्षा प्रति व्यक्ति आय कम है। जिससे प्रदेश के युवाओं और छात्रों पर बढ़ी हुई फीस से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उनका कहना है कि पूर्व भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट में बढ़ोतरी की थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सिर्फ चार करोड़ बढ़ाए है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग कि फीस को बढ़ा कर विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट में वृद्धि की जाए।