पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्वाचन प्रक्रिया से मुखातिब हुए बच्चे

निर्वाचन प्रक्रिया से मुखातिब हुए बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला |बच्चे कलके मतदाता हैं और आने वाले समय में लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इनकी सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मंगलवार को सनातन धर्म स्कूल शिमला के बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। 63 शिमला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कानूनगो संजीव शर्मा ने कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को वोटर कार्ड बनाने और मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई स्कूल में नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक मतदाता सूचियों का पुर्ननिरीक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को मतदान प्रक्रिया इससे संबंधित पहलुओं के बारे में अपने आस-पड़ोस, मित्रों संबंधियों को इस संबंध में जागरूक करने का आह्वान किया।