आईजीएमसी के प्रशिक्षुओं ने जीता सिल्वर
शिमला|आईजीएमसी केप्रशिक्षु डॉक्टरों ने एम्स में आयोजित हुए 43वीं साउथ एशियन सोसियो कल्चर लिट्रेसी एंड स्पोट़्र्स फेस्टीवल में हुई बैंडमिटन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। इनके आईजीएमसी पहुंचने पर प्रिंसिपल सहित अन्य स्टाफ ने उन्हें सम्मानित किया। प्रिंसिपल डॉक्टर एसएस कौशल ने एकल कन्या बैंडमिटन प्रतियोगिता में आंकशा गुलाटी, डबल्स में आंकशा और गरिमा ने सिल्वर मेडल, बॉयज सिंगल में साहिल ने सिल्वर, डबल्स में साहिल और शुभम ने सिल्वर मेडल जीतकर आईजीएमसी का नाम रोशन किया है।