पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैमरॉक बटरकप्स स्कूल में बच्चों के दांतों का किया चैकअप

शैमरॉक बटरकप्स स्कूल में बच्चों के दांतों का किया चैकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंटल चैकअप के दौरान बच्चों को चैकअप करते डाक्टर।

भास्कर न्यूज|शिमला

खलीनीस्थित शैमरॉक बटरकप्स प्री स्कूल में मंगलवार को डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डेंटिस्ट डॉ. विजय सिंह ने बच्चों के दांतों का चैकअप किया।

वहीं कुछ बच्चों के दांतों में कैल्शियम की कमी पाई गई। इसमें बच्चों को नियमित दूध पीने की सलाह दी गई। इसके साथ ही बच्चों को सही ढंग से ब्रश करने के तरीके के बारे में बताया गया।बच्चों को चॉकलेट, टॉफियां मीठा कम खाने की सलाह दी।

स्कूल की प्रधानाचार्य उमंग बांगा ने बताया कि ऐसी गतिविधियों का आयोजन स्कूल समय समय पर करवाता है। जिससे बच्चों और अभिभावकों में जागरूकता बनी रहती है। इस मौके पर आदविका, इनायत, आवासा, अनहद, अलायजा, विमुधा, आरव, विख्यात, आदित्या, दक्ष, हार्दिक, मुग्धा रायका, अयान, आनया, सुक्रित, विराजस, आरात्रिका, पार्थ, अक्षांश, प्रांजल, गुरवानी, अदिति, अथर्व, अरायना, सियोन, पलक्षा, रिशिता, जैजरीन, हर्षिता, उर्वशी, परिधि, नियति, झानवी, विदुषी, ध्रीति आदि बच्चों ने भाग लिया।