अक्टूबर से लागू होगा यूनिट एरिया मैथड
शहरमें यूनिट एरिया मैथड का भार अक्टूबर माह से पड़ेगा। यूनिट एरिया मैथड को लागू करने से पहले निगम प्रशासन एक बार फिर स्पेशल हाउस बुलाने जा रहा है।
मामले की फाइल चर्चा करने के लिए 30 सितंबर को होने वाली मासिक बैठक में मामले को लगाने के लिए मेयर को फाइल भेजी गई थी, लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर ने इसके लिए अक्टूबर माह में स्पेशल हाउस करवाने का फैसला लिया है। नई कर प्रणाली को लेकर नगर निगम ने स्पेशल हाउस में टैक्स के बायलॉज तैयार कर दिए हंै। यूनिट एरिया मेथड के बायलॉज को लेकर 30 लोगों ने निगम प्रशासन के पास आपत्तियां दर्ज करवाई है। इन अनापत्तियों पर भी निगम के स्पेशल सदन में चर्चा के लिए रखा जाएगा। आपत्तियां आने के बाद सदन यूनिट एरिया मेथड के बायलॉज में कुछ परिवर्तन कर इसमें कुछ श्रेणियों को राहत दे सकता है। यूनिट एरिया मेथड को लागू करने के लिए बैठक करने का फैसला लेने के लिए आयुक्त ने फाइल कुछ दिन पहले मेयर संजय चौहान के पास भेजी थी।
मेयर की ओर से आए जवाब में आयुक्त को इस मामले को एफसीपीसी में ले जाने के बाद स्पेशल हाउस में चर्चा में लाए जाने की बात कही गई है। इस माह की एफसीपीसी की बैठक पहले से ही हो चुकी है अब ऐसे में इस मामले पर अब स्पेशल हाउस में ही चर्चा की जाएगी।शहर में यूनिट एरिया मेथड के आधार पर टैक्स की वसूली जल्द करने के लिए हाईकोर्ट की ओर से जल्द कार्रवाई करने काे कहा गया था। टैक्स को लागू करने में देरी को लेकर हाईकोर्ट ने मेयर को इस मामले में प्रतिवादी बनाया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने यूनिट एरिया मैथड के बायलाज तैयार किए अौर 30 सितंबर को हाेने वाले सदन में इसमें फैसला लिया जाता है तो पहली अक्टूबर से नई कर प्रणाली के आधार पर टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शहर में यूनिट एरिया मैथड लागू को करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2011 में एमसी एक्ट 1994 में अमेंडमेंट कर 20 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी की गई थी। इसलिए शहर की जनता पर यूनिट एरिया मेथड के आधार पर टैक्स की वसूली 20 फरवरी 2012 से की जाएगी। जिन टैक्स पेयर ने अपना टैक्स पहले ही जमा करवा दिया है। उनका टैक्स नई कर प्रणाली के आधार पर असेस करने के बाद ज्यादा या कम पाया जाता है तो उसकी भी भरपाई की जाएगी। नई कर प्रणाली में शहर की 47 हजार संपत्तियों से टैक्स वसूला जाएगा।
डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर का