- Hindi News
- रिज पर 6ठीं अल्ट्रा हॉफ मैराथन 28 सितंबर को
रिज पर 6ठीं अल्ट्रा हॉफ मैराथन 28 सितंबर को
छठीरनिंग एंड लिविंग अल्ट्रा हाॅफ मैराथन 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मैराथन में चार दौड़े होंगी। सुबह छह बजे आशियाना रिज से शुरू होकर आखिर में फिर रिज पर समाप्त होगी।
पहली दौड़ 6 किलोमीटर की होगी, यह रिज से शुरू होकर पीटरहॉफ होते हुए पुनः रिज पर संपन्न होगी। इस दौड़ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 10 वर्ष होगी और स्कूली विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं। तीन दौड़ों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी। यह दौड़ें देश में कठिनतम दौड़ों में से एक हैं, मगर बेहद रोमांचक हैं। अन्य दौड़ें 13 किलोमीटर, 21.1 किलोमीटर और 24 किलोमीटर की होंगी। उन्होंने कहा कि अंतिम दौर में जाखू शिखर तक दौड़ना होगा।
विभागकरेगा आयोजन
मैराथनका आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा रनिंग एंड लिविंग इन्फोटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में किया जाएगा। संबंधित विभागों से मैराथन के सुचारू संचालन के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। सचिव, गृह मनीष गर्ग, नगर निगम के आयुक्त अमरजीत सिंह, रनिंग एंड लिविंग इन्फोटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक राहुल वर्गीज कई अधिकारी बैठक में मौजूद थे।