- Hindi News
- लो वोल्टेज के चलते आधे शहर में नहीं आया पानी
लो वोल्टेज के चलते आधे शहर में नहीं आया पानी
शहरमें जल संकट गहरा गया है। गिरी पेयजल परियोजना क्षेत्र में लो वोल्टेज की वजह से शनिवार को पंपिंग प्रभावित रही। इसकी वजह से आधे शहर में पानी नहीं आया। आईपीएच विभाग के अनुसार विद्युत बोर्ड की ओर से गिरी में सुबह 10 बजे दो घंटे के लिए रिपेयर का हवाला देकर कट लगाया गया था, लेकिन शाम तक वोल्टेज होने से पंपिंग प्रभावित रही।
इसके अलावा छोटा शिमला जोन में भी अश्वनी में हुई लीकेज से कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। छोटा शिमला बाजार, फ्लावरडेल, ऐरा होम, पाइन लॉज, पैट्रोल पंप, लोअर और अपर खलीनी, बीयर खाना और चार्ली विला में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं की गई। इसके अलावा मालरोड, रिज, लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर और ओल्ड बस स्टेंड में पानी की सुबह की सप्लाई नहीं दी गई। चौड़ा मैदान क्षेत्र के तहत पडऩे वाले क्षेत्रों समरहिल, बालूगंज अौर टूटीकंडी के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रही।
^गिरी में लो वोल्टेज की समस्या के चलते पंपिंग प्रभावित रही। इसकी वजह से निगम के टैंकों को पानी की सप्लाई नहीं की जा सकी है। शनिवार शाम साढ़े चार बजे तक गिरी में पंपिंग सुचारू रूप से चालू है विनोदकुमार, आईपीएचअभियंता