पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चम्याणा में बनेगा आईजीएमसी का दूसरा कैंपस

चम्याणा में बनेगा आईजीएमसी का दूसरा कैंपस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने कहा कि आईजीएमसी में प्राध्यापकों की पदोन्नति में ठहराव को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने समयबद्ध पदोन्नति और पदनाम योजना अधिसूचित की है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को इंदिरा गांधी आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के वार्षिक समारोह में कहा कि सभी विभागों में शासन व्यवस्था को कारगर बनाने के लिए कॉलेजियम प्रणाली को लागू किया गया है। आईजीएमसी परिसर से भीड़ को कम करने के लिये शिमला के उप-नगर में वैकल्पिक स्थान की तलाश करके कुछ चिकित्सा सुविधाओं को स्थानान्तरित किया जाएगा। शिमला के समीप चम्याणा में आईजीएमसी का दूसरा परिसर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 164 बीघा जमीन चिन्हित की गई है, जिसे आईजीएमसी के नाम हस्तांतरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में सस्ती जैनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिबद्व है और इसके लिये 30 करोड़ रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन, जयश्री शर्मा, डॉ. केपी लूथरा, उप प्रधानाचार्य केपी चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश, केंद्रीय छात्र संघ के स्टाफ सलाहकार डॉ. संजीव शर्मा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान अतिरिक्त निदेशक डॉ. एनके लट्ठ आिद मौजूद थे।