- Hindi News
- एंटी रेबीज के बारे में बच्चों को किया जागरूक
एंटी रेबीज के बारे में बच्चों को किया जागरूक
शिमला | केंद्रीयविद्यालय जाखू में शनिवार को एंटी रेबीज कैंपेन का आयोजन किया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को बंदरो और कुत्तों के काटने से होने वाले इस बीमारी से अवगत कराया और कहा कि समय पर एंटी रेबिज के टीके लगाने से लोग इस बीमारी से बच सकते है।
उन्होंने सरकार द्वारा और निगम प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे एंटीरेबीज के टीको की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बंदरों और कुत्तों के काटने से होने वाली बीमारी से ये टीके लोगों को बचाते है। डॉ. भारती ने बताया कि अगर लोगों को पूर्व में ये टीके लगे हुए हो तो कुत्तों के काटने से रेबिज के खतरे का डर कम रहता है। बच्चों ने कई सवाल भी किए।