- Hindi News
- शिक्षा विभाग में 25 कर्मियों को पदोन्नति
शिक्षा विभाग में 25 कर्मियों को पदोन्नति
शिक्षाविभागने शनिवार को चतुर्थ श्रेणी के 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। विभाग ने डीपीसी कर इन्हें लिपिक के पद पर प्रमोट कर नई जगहों पर नियुक्ति दी है। इसमें सोलन से जयलाल, लाहौल स्पीति से से हीरा लाल, सिरमौर से जयलाल, ऊना से पवन कुमार, शिमला से नरेश कुमार रंभा देवी, कुल्लू से मनोज कुमार, सोलन से मक्खन सिंह, मंडी से लीलाधर, शिमला से मदन लाल, कांगड़ा से सतीश कुमार, सोलन रक्षा देवी, सिरमौर से भगतराम, मंडी से झावे राम, लहौल स्पीति से सुभाष चंद, मंडी से हेम सिंह, पारस राम, नेत्र सिंह घंमडा राम, किन्नौर से जगदीश चंद, सोलन से गुरदेव सिंह, बिलासपुर से धर्मी देवी, कांगड़ा से कृष्ण कुमार दिलो राम को प्रमोशन मिला है। इन सभी को 15 अक्तूबर से पहले तय स्थानों पर ज्वाइनिंग देनी होगी।
व्यवसायिकप्रवक्ता बने सहायक नोडल अधिकारी : विभिन्नस्कूलों में कार्यरत व्यवसायिक प्रवक्ताओं को अन्य स्कूलों तैनाती दी है। जिसमें सिरमौर से विरेंद्र को डाइट नाहन, नूरपुर की पूनम को डाइट हमीरपुर, सोलन के नरेंद्र को डाइट सोलन, बिलासपुर से उमेश को डाइट बिलासपुर, गंगरौटू से रेखा शर्मा को डाइट मंडी, नाहन से पदम को डाइट शिमला, बनीखेत से नरेश को डाइट चंबा, कांगड़ा से संदीप को डाइट कांगड़ा, बिलासपुर से कुलदीप चंद को डाइट कुल्लू में सहायक नोडल अधिकारी के पद पर तैनाती दी है। जबकि धर्मशाला से सुधीर को कांडी स्कूल, नाहन के सुदर्शन लाल को बनेठी स्कूल, भोरंज से राजेश को लौहारली स्कूल, घुमारवीं से राजेश को बडसर में बतौर आईपी तैनाती दी है।
शिक्षा विभाग ने आठ प्रवक्ताओं को उप निदेशक कार्यालयों से हटाकर स्कूलों में रिक्त स्थानों पर तैनाती की है। इसमें ऊना से कर्मचंद को बजरौल, चंबा से अजय कुमार को साहू, हमीरपुर से राजेश कुमार को चौरू, कुल्लू से बहादुर सिंह को बंजार, मंडी से अशोक कुमार को सेरी बंगलो, शिमला से नारायण गर्ग को जयसिंहपुर, साेलन से संजय कुमार को कुनिहार बिलासपुर से संजय को ब्वॅायज स्कूल बिलासपुर भेजा गया।