आईपीएच मंत्री करेंगी योजनाओं की समीक्षा
सिंचाईएवं जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री विद्या स्टोक्स योजनाओं की समीक्षा करेगी। समय पर पूरी होने वाली योजनाओं पर अधिकारियों की क्लास भी लेगी। वह 30 सितंबर को धर्मशाला दौरे पर है। दो दिन के दौरे के दौरान वह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। कांगड़ा जिला में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। योजना कब शुरू की गई थी, इस की प्रोग्रेस रिपोर्ट क्या है, कब तक इन्हें पूरा किया जाएगा इस की समीक्षा की जाएगी। योजनाओं को लागू करने में अधिकारियों की तरफ से यदि अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आता है तो उन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांगड़ा दौरे के दौरान विद्या स्टाेक्स वहां के लोगों से भी मिलेगी और योजनाओं को लेकर उन्हें पेश रही समस्याओं को भी जानेगी ताकि उन समस्याओं को दूर करने के लिए वह अधिकारियों को वह उचित निर्देश जारी कर सके।
इस समय कांगड़ा जिला में तीन बड़ी सिंचाई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें एक है शाहनहर सिंचाई योजना, सिद्धाता सिंचाई योजना तथा फिना सिंह सिंचाई योजना। इनमें से विभाग शाहनहर और सिद्धाता योजना का अपना काम तो पूरा कर चुका है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों प्रोजेक्टों में अब कमांड एरिया डेवलपमेन्ट पर काम होना शेष रह गया है। यानि इन योजनाओं से विभाग को कूहलों के माध्यम से खेतों में पानी को पहुंचाने का काम शेष रह गया है। फिना सिंह योजना की भी मंत्री प्रोग्रेस को देखेंगी।