लांच किया अल्ट्रा एचडी कैमकॉर्डर
शिमला. पैनासोनिकने नए 4के अल्ट्रा एचडी एचसी गुणा 1000 कैमकॉर्डर के साथ प्रोफेशनल कैमरा लॉन्च किया है। यह मॉडल विश्व का पहला कैमकॉर्डर है, जो एक एसडी कार्ड पर 4के 60पी/50पी इमेजेस रिकॉर्ड कर सकता है।यह कई सारे प्रोफेशनल फंक्शंस को सपोर्ट करता है। 179,990 रु मूल्य का यह कैमरा अत्यधिक विस्तृत डिटेल में डॉक्युमेंटरीज़ और ईवेंट्स की प्रोफेशनल शूटिंग के लिए अति उत्तम है। यह जानकारी पैनासोनिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट मनीष शर्मा ने दी।