राशि जारी करवाने का दिया आश्वासन
मनाली| एलपीएसका एक प्रतिनिधि मंडल लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिमला में मिला। रवि ठाकुर ने एलपीएस की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सीएम से मिलवाया और सोसायटी की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष तन्जिन, निदेशक रघुवीर, छेतन फूंचोग और शमशेर सिंह को बधाई दी और बेहतर ढंग से सोसायटी के लिए काम करने की बात कही। विधायक ने एलपीएस को 86 लाख का अनुदान देने के लिए सीएम का आभार जताया। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को अनुदान की शेष रही 46 लाख की राशि भी जल्द जारी करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोसायटी सभी किसानों के साथ तालमेल बनाते हुए काम करे तथा सरकार सोसायटी को हर संभव मदद देगी।