पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस से टकराई बाइक तीन व्यक्तियों की मौत

बस से टकराई बाइक तीन व्यक्तियों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेनजदीकी अलीखड्ड पुल के पास बुधवार दोपहर बाद बाइक सामने से रही िनजी बस से टकरा गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। आमने-सामने की टक्कर में तीनों की मौत हो गई। तीनों झंडूता क्षेत्र के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक बुधवार को बिलासपुर से कंदरौर की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 4 बजे अलीखड्ड पुल के पास उनकी बाइक सामने से रही एक प्राइवेट बस के साथ टकरा गई। जोरदार टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक के बस के नीचे घुसने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य दो युवकों ने भी अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल धीमान की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पैरोल से भागा हत्यारा हमीरपुर में दबोचा

हमीरपुर| शिमला के एक ठेकेदार के मर्डर मामले में सजा-ए-याफ्ता कैदी को भोरंज पुलिस की टीम ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक सरकारी क्वार्टर से दबोचा। मनदीप मर्डर मामले में फरवरी, 2014 से पैरोल पर घर आया था। वह कंडाघाट जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल की छुट्‌टी की अवधि खत्म होने के बाद वह जेल नहीं गया। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के ऑर्डर निकाले थे। मनदीप कार चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन के रिमांड में भेज दिया। मनदीप भोरंज में लगमन्वी का िनवासी है। 12 मई, 2011 को उसने हमीरपुर के नजदीकी इलाके घारण ब्राह्मणां में शिमला के एक आईपीएच ठेकेदार सुभाष वर्मा का किसी पैमेंट को लेकर मर्डर किया था। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

दो कॉलेज स्टूडेंट, एक सेना में था कार्यरत

हादसेकाशिकार हुआ रजत उर्फ लक्की(21) झंडूता के सेर तथा सुनील(19) गालियां गांव के रहने वाले थे। दोनों कॉलेज स्टूडेंट थे। रजत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीसरा युवक अरुण चंदेल(23) झंडूता के ही वांडा गांव का था। बताया जा रहा है कि अरुण सेना में कार्यरत था। परिवार में किसी शादी के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।