पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनोवेशन अवार्ड के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

इनोवेशन अवार्ड के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | प्रदेशमें नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य इनोवेशन अवार्ड योजना आरंभ की है। राज्य के कृषि, बागवानी, शैक्षणिक, फूड प्रोसेसिंग मेन्यूफेक्चरिंग, सामाजिक कल्याण, पर्यटन तथा सरकारी क्षेत्र में की गई विशेष इनोवेशन, जिनके द्वारा मौजूदा कार्य प्रणाली में विशिष्ट सुधारों के साथ-साथ राज्य के लोगों की जीवन शैली में भी सुधार हुआ है, को इस योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों तथा अन्य गैर सरकारी संगठनों, निजी संस्थानों या व्यक्ति विशेष से वर्ष 2014-15 के इनोवेशन अवार्ड के लिए आगामी 15 जनवरी तक आवेदन, निर्धारित प्रपत्र पर प्राधिकृत प्रमाण पत्र के साथ सलाहकार (योजना) योजना भवन, हि.प्र. शिमला-2 को भेजने होंगे।