पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिलीधार में लगा रहे हैं ट्रांसफार्मर:अनुराग

शिलीधार में लगा रहे हैं ट्रांसफार्मर:अनुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|हिमाचल प्रदेशराज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने आनी और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कटों के बारे में कहा कि विद्युत मंडल आनी के तहत आने वाले खलौणी और शिलीधार गांवों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए कैपेक्स प्लान के तहत शिलीधार में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इस कार्य के लिए टेंडर निविदा प्रगति पर है और टेंडर अवार्ड के तुरंत बाद कार्य को वर्ष 2014-15 में पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने इसी मंडल के तहत आने वाले बनास खादवी गांवों में बिजली के पुराने खंभों को बदलने बारे में कहा कि 94 लकड़ी के विद्युत खंबों में से 50 खंभों को लोहे के खंभों से बदल दिया गया है और शेष खंभों को बदलने का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही उन्होंने गाड़ापाली और इसके आस-पास के दो घरों को दिसंबर माह के अंत तक बिजली प्रदान करने का कार्य कर दिया जाएगा। ताकि यहां के लोगों को सर्दियों के मौसम के दौरान कोई दिक्कत हो।