पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजीविका मिशन के तहत 3 करोड़ के लोन वितरित

आजीविका मिशन के तहत 3 करोड़ के लोन वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|राष्ट्रीय ग्रामीणआजीविका मिशन के तहत इस वर्ष माह नवंबर तक 276 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 3 करोड़ 63 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए हैं। यह जानकारी योजना के तहत सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के द्वितीय चरण के बाद किए गए कार्यो के समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त शिमला यूनुस ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में सामजिक जुड़ाव के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर उनका आर्थिक उत्थान सशक्तिकरण करना है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य खाद्य सुरक्षा आजीविका से जुड़े मुद्दों पर महिलाओं को प्रेरित करते हैं

विकास खंड बसंतपुर में 2 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति और परियोजना निरीक्षक ने बलदैंया पंचायत के 21 गांव में 20 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया। 12 स्वयं सहायता समूहों के कार्यो में सहायता प्रदान की। 4 स्वयं सहायता समूहों को बैंको साथ भी जोड़ा। चलाहल और पाहल पंचायत में कार्य करते हुए 15 गांव में 22 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया 16 स्वयं सहायता समूह के विभिन्न कार्यो में सहायता प्रदान की उन्होंने बताया कि राजीव गांधी महिला विकास परियोजना अमेठी (उत्तर प्रदेश) की 11 महिलाएं भी बसंतपुर पंचायत में प्रवास पर हैं यह महिलाएं गांव में स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित कर रही है।