पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदानी ग्रुप ने नवाजे कई बागवान

अदानी ग्रुप ने नवाजे कई बागवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदानीग्रुप ने बेहतरीन बागवानों को पुरस्कृत किया। अदानी प्रबंधन ने अच्छी क्वालिटी के सेब देने वाले 50 सेब उत्पादकों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया। अदानी प्रबंधन ने ये पुरस्कार अपने बिथल स्थित फल एकत्रिकरण केंद्र में ही दिए। इस मौके पर अदानी के टर्मिनल प्रबंधक जयगोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अदानी ग्रुप ने जिन बागवानों को इस पुरस्कार के लिए चुना वह जिला शिमला, किन्नौर, आनी, करसोग से संबंधित हंै। अदानी प्रबंधन ने इन बागवानों को प्रमाण पत्र सहित बागीचों को संवारने के लिए जरूरी उपकरण दिए। बिथल स्थित अदानी ग्रुप बागवानों को घर द्वार पर ही उचित मूल्य देकर सेब की खरीददारी करता है। इसी के तहत इस मर्तबा अदानी ने रामपुर, किन्नौर, कुल्लू आसपास के क्षेत्रों से 8 हजार मीट्रिक टन के लगभग की खरीददारी की। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां पर सेब यहां पर स्टोर की कपेस्टी से ज्यादा आया, जिसे प्रबंधन वर्ग ने अन्य गोदामों के साथ टायअप कर बागवानों को दिक्कत नही आने दी। बिथल स्थित अदानी ग्रुप के टर्मिनल मैनेजर जयगोपाल शर्मा ने कहा कि उनका मकसद बागवानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना रहता है। जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे है। शर्मा ने कहा कि जिस तरह से यहां पर हर वर्ष बागवानों की आमद अधिक रही है उसे देखते हुए यहां पर गोदाम की कपेस्टी बढ़ाने जाने का क्रम चल रहा है। जिसे अगले वर्ष सेब सीजन तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर अधिक सेब के स्टोर रहने का बेहतर प्रावधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार बेहतर बागवानों में तवारकू, रामसिंह, शिवलाल, प्रेम, रमेश, मनोज, सुनिल, अशोक, सुरेश, रूप राम, स्वरूप, रजनीश, स्वरूप, मचरूराम, तेजवंत, दिलेराम, राकेश, विद्या सागर, कृष्ण, फुलदास, पुनेराम, शीला, कुलदीप, विद्या सागर, राकेश, संजय, मेहरचंद, महेंद्र, शिवराम, रिखीराम, सत्यादेवी, संजीव, संतोष शामिल रहे। जबकि ज्योतिलाल, जुगल, विरेंद्र, संजीव, सुरेश, बालकृष्ण, अमर, जोगेंद्र, शेषराम, पुर्णचंद, केशवराम, जोगेंद्र, श्याम, कुंभदास, राजेश, स्वरूप, संजीव, राकेश, राजेश, सवरूप, विद्या सागर, गंगासिंह, आनंद, पवन, सतपाल, फुलचंद, सागर, उत्तम, कमल, सत्या देवी, कृष्ण, योगेंद्र योगराज को दुसरे नंबर पर पुरस्कृत किया गया।