चोर पकड़ने के लिए इंटरपोल से मांगी मदद
पहले हुई चोरी का सुराग मिलने पर भी पुलिस ने आगे नहीं बढ़ाई जांच: महेश्वर
कहां गए रघुनाथ, 14 को होगी जगती में पूछ
मूिर्तयां चोरी होने से देव समाज आहत
कुल्लूके रघुनाथ मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए राज्य पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी। पुलिस दे प्रदेश की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।
राज्य से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ा पहरा लगा दिया है। हर वाहन की चैकिंग के बाद ही बाहर जाने की इजाजत दी जा रही है। देश के सभी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर चोरी का यह मामला लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती। बुधवार को सीआईडी हैडक्वार्टर की तरफ से इंटरपोल केंद्र सरकार से संपर्क साधा गया है।
केंद्र सरकार के इमिग्रेशन से भी सीआईडी संपर्क कर रही है। चोरी की घटना के तुरंत बाद जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। अभी तक इस मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। एसएसबी से इंडो पार्क बार्डर पर सख्ती को कहा। पुलिस ने शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से संपर्क साधा है। एसएसबी से रिक्वेस्ट की गई है कि वह बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर सतर्कता बढ़ने को कहा है। इंडो नेपाल बार्डर पर पहरा कड़ा किया जाए।
आशंका जताई जा रही है कि इंडो नेपाल बार्डर के रास्ते से इन मूर्तियों को बाहर ले जाया जा जा सकता है। राज्य पुलिस विभाग ने इस मामले में सीआईएसएफ से भी संपर्क साधा है। राज्य पुलिस विभाग ने इस मामले में आरपीएफ (रेलवे पुलिस फाेर्स)से भी मदद मांगी है।
रघुनाथ मंदिर चोरी मामले में राज्य पुलिस ने मांगी सहायता
पुलिस ने गश्त नहीं बढ़ाई
महेश्वरनेमंदिर में पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, अगर पुलिस तैनात नहीं हो सकती थी ऐसे मंे होमगार्ड तैनात करने का भी प्रस्ताव था। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए भी एसपी कुल्लू से गुजारिश की थी उसके बावजूद गश्त नहीं बढ़ाई गई।
सीता राम ठाकुर
जय गोपाल शर्मा
नरेश कपूर
भागे राम राणा
देवेंद्र शर्मा
:सुलतानपुर निवासी एवं देव समाज से जुडे़ जय गोपाल शर्मा का कहना है कि भगवान रघुनाथ का चोरी होना हिन्दू संस्कृति पर कुठाराघात है। उनका कहना है कि इससे पहले भी मंदिर से चोरी हुई है लेकिन पुलिस से पकड़ी नहीं गई। लिहाजा, इस घटना की सीबीआई जांच होन