पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब खाद्य आपूिर्त विभाग खुद जांचेगा राशन

अब खाद्य आपूिर्त विभाग खुद जांचेगा राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^प्रयोगशाला को स्तरोन्नत किया जा रहा है। विभाग यहां पर पीडीएस के सभी राशन के सैंपलों की जांच करेगा। अभी कुछ सैंपलों को टेस्टिंग के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाता है। प्रियातूमंडल , निदेशकखाद्य एवं आपूर्ति विभाग

भास्कर न्यूज|शिमला

सार्वजनिकवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन में अब मिलावट नहीं मिलेगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग एक प्रयोगशाला तैयार कर रहा है। विभाग की लैब में वस्तुओं की जांच होगी, उसके बाद ही राशन आम लोगों को मिलना शुरू होगा। पहले जांच कंडाघाट में होती थी इसमें काफी समय लग जाता था। जब तक जांच आती थी, तब तक आधा राशन वितरित हो जाता था। विभाग की यह प्रयोगशाला आधुनिक उपकरणों से लैस होगी। प्रयोगशाला को स्तरोन्नत करने का काम विभाग ने शुरू कर दिया है। शीघ्र ही विभाग यहां पर राशन की सभी वस्तुओं की टेस्टिंग का काम शुरू कर देगा। नए साल से विभाग अपनी खुद की प्रयोगशाला में पीडीएस के राशन की टेस्टिंग का काम शुरू कर देगा। प्रयोगशाला के स्तरोन्नत होने के बाद विभाग पहले यहां पर राशन के आटे का सैंपल जांचेगा। इसके बाद तेल, नमक और चीनी के सैंपल टेस्ट किए जाएंगे। अभी विभाग की इस प्रयोगशाला में सिर्फ दाल, चावल और गेहूं के सैंपल ही चैक किए जाते हैं। बाकी राशन के सैंपलों को विभाग कंडाघाट भेजता है। विभाग की इस प्रयोगशाला में सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को तीन से सात दिन के भीतर मिल जाएगी। पहले रिपोर्ट को मिलने के लिए विभाग को एक महीना या उससे अधिक दिन इंतजार करना पड़ता था। जब तक रिपोर्ट आती थी डिपुओं में सारा राशन बिक चुका होता था। ऐसे में तब राशन के सैंपल लेने के कोई मायने नहीं रह जाते थे। विभाग तब चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता था सिवाय नोटिस थमाने के लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विभाग की प्रयोगशाला को स्तरोन्नत करने का यह मामला वर्ष 2011 से लटका हुआ था। जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने अब काम करना शुरू कर दिया हैै। विभाग इस प्रयोगशाला में कैमिकल को इस्तेमाल में लाकर खाद्य वस्तुओं के सैंपलों की जांच करेगा।