- Hindi News
- पुलिस स्टेशनों का रूका बजट जल्द करेंगे जारी
पुलिस स्टेशनों का रूका बजट जल्द करेंगे जारी
ठियोग| जिलाशिमला के ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस थानों और चौकियों के प्रभारियों की त्रैमासिक रिव्यू बैठक रविवार को ठियोग में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता शिमला ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने की। इस मौके पर अपर शिमला के 11 पुलिस थानों के अलावा 15 पुलिस चौकियों के प्रभारियों से उन्हें और उनके स्टॉफ को आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा सभी अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में अपराध को लेकर भी फीडबैक लिया गया। इस मौके पर ठियोग पुलिस उपमंडल के डीएसपी आरएस नेगी,रोहड़ू के राजकुमार और रामपुर के डीएसपी सोमदत्त के अलावा,प्रोफेशनल डीएसपी एच पीएस अमित और दुष्यंत कुमार सहित विभाग के एसपी कार्यालय से आए कर्मचारी भी उपस्थित थे।
ढांचागतसुविधाओं की जानकारी ली
इसमौके पर अतिरिक्त एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों से उनके कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में चल रहे ढांचागत विकास की जानकारी ली है जहां निर्माण समय पर नहीं हो रहे हैं उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा। उपमंडल पुलिस अधिकारियों से इस मामले में लोकनिर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों से बैठक कर शीघ्र निर्माण करवाने के लिए प्रयास करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस थानों में जरूरी उपकरणों,वाहनों की स्थिति,दुर्घटनाओं के समय काम आने वाली जरूरी सामग्री स्ट्रेचर,सर्च लाईट,जैकेट्स आदि की उपलब्धता सहित अन्य तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए गए।
अपराधोंसे निपटने के लिए दी नई तकनीक की जानकारी
इसमौके पर अतिरिक्त एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधों से निपटने के लिए नई तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पशु हिंसा को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सजग रहने को कहा। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में आने वाले देवी देवताओं के मंदिरों में सुरक्षा के लिए जागरूकता लाने और मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,मोशन सैंसर लगाने के कार्य को तेजी से करवाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी थानों और चौकियों को उनके इलाकों में काम के लिए आने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों का पंजीकरण करने को कहा गया और काम पर रखने वाले व्यक्ति पर पंजीकरण करवाने की दशा में धारा 188 के तहत कार वाई करने के बारे में बताया गया। निर्देश दिए गए कि थाना क्षेत्रों में कबाड़ी का काम करने वालों का कबाड़ पुलिस की मौजूदगी में वाहनों में लादा जाएगा और पुलिस इसके लिए क्लीयरैंस देगी।
इस मौके पर थानों और चौकियों से आए पुलिस अधिकारियों ने अपनी अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखीं।सभी अधिकारियों ने अपने थानों और चौकियों में रही समस्याओं के बारे में अधीक्षक को बताया।
जिला शिमला ग्रामीण पुलिस की रिव्यू बैठक लेते अतिरिक्त एसपी ग्रामीण संदपी धवल