- Hindi News
- सरकाघाट सुपर हाईवे के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू
सरकाघाट सुपर हाईवे के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू
घुमारवीं-सरकाघाटसुपरहाईवे के दूसरे चरण में भू-अधिग्रहण से संबंधित मसलों का समाधान होते ही हाईवे विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। प्रस्तावित सुपर हाईवे को लेकर घुमारवीं से बतैल तक 25 किमी. हाईवे के लिए 94 करोड़ से होने वाले निर्माण के लिए एक निजी कंपनी ने जनवरी 2013 से निर्माण शुरू कर दिया था। जबकि दूसरे चरण में भाबंला से सरकाघाट तक 17 किमी सुपर हाईवे को लेकर 67 करोड़ से होने वाले निर्माण का कार्य भू-अधिग्रहण प्रक्रिया अवैध कब्जों को लेकर लटका पड़ा था।
विभाग ने निर्माण की डेडलाइन सरकार के दबाव के चलते पुलिस प्रशासन की देखरेख में अवैध कब्जे हटा कर सड़क कंपनी के अधीन कर दी है। विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों ने खुद ही अपने मकान गिराने शुरू कर दिए है। विभागीय एक्सईएन लेखराज ने बताया कि सुपर हाईवे को लेकर 10 मीटर सड़क चौड़ी की जानी है। दोनों किनारों पर 8 किमी सड़क तक अवैध कब्जे हटा दिए गए हैं। शेष 2 मीटर कब्जे भवन मालिक खुद हटा रहे है। सुपर हाईवे तैयार करने को लेकर लाखों लोगों की मांग अब जाकर साकार होने लगी है। राजनीति की भेंट चढ़े इस सड़क पर चंडीगढ़ शिमला जाने वाले लाखों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्ल्ड बैंक की सहायता से बनने वाले इस सुपर हाईवे से एक वर्ष बाद दो लाख आबादी को यातायात सुविधा प्रदान होगी। अक्टूबर 2013 में स्थानीय जनता की कठिनाइयों को ध्यान में रख कर सीएम वीरभद्र सिंह ने ग्लोबल टेंडर बाद जनवरी 2014 ने कार्य शुरू किया है। टेंड की शर्तें में 30 माह में कंपनी 42 किमी सुपर हाईवे की निर्माण पूरा करेगी। सुपर हाईवे के 25 किमी मार्ग मे कंपनी द्वारा 5 पुलों 17 कल्वर्ट सहित डंगो कंटिग का 65 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। अब 17 किमी. भी दूसरे चरण के निर्माण को 14 माह में पूरा करना अहम चुनौती होगी।