शादी के नाम पर दुराचार का आरोप
शिमला|सदर थानाके तहत महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस की दी शिकायत में कहा कि उसे व्यक्ति का सही नाम पता नहीं मालूम है। डीएसपी बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।