- Hindi News
- टेबल टेनिस में एकांश साक्षी बनें चैंपियन
टेबल टेनिस में एकांश साक्षी बनें चैंपियन
इंदिरागांधी खेल परिसर में चल रही 48 वीं स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता के केडेट वर्ग में सिरमौर के एकांश अौर कांगड़ा की साक्षी ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। एकांश ने ब्वाॅयज वर्ग के फाइनल मुकाबले में कांगड़ा के अंशुल को 3-1 से हराया।
लड़कियों के वर्ग में साक्षी ने सोलन की इशिता को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में सब जूनियर वर्ग में सिरमौर के मेहुल ने प्रभव को हराया। लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा की सुरभि ने आंचल को हराया। जूनियर ब्वाॅयज सिंगल में सोलन के अंकित ने सिरमौर के आर्यन को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी वर्ग के लड़कियों के वर्ग में सरगम ने सोलन की सोनाली को हराया।
शिमलाके शिवम ने कांगड़ा के कुणाल को हराया
यूथब्वाॅयज में शिमला के शिवम राणा ने कांगड़ा के कुणाल खन्ना को हराया। यूथ गर्ल्स में सोलन की सरगम ने आंचल को हराया। महिला वर्ग में सरगम ने साक्षी को हराया। मेन्स वर्ग में आदीश राणा ने सिद्घांत खुराना को हराया। प्रतियोगिता के बेबी गर्ल्स वर्ग में कांगड़ा की भाग्या ने नंदिनी को और बेबी ब्वाॅयज में शिवम ने प्रांजल रे को हराकर खिताब अपने नाम किया।
डीसीने किया सम्मानित: इसमौके पर जिला उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। जिला उपायुक्त ने दिनेश मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को भविष्य में खेल के प्रति रूचि को बनाए रखने और पूरी ईमानदारी के साथ खेल खेलने की सलाह दी।
विजयी प्रतिभागियों को डीसी दिनेश मल्होत्रा ने सम्मानित किया।