- Hindi News
- महांसघ के राज्य स्तरीय चुनाव अप्रैल में : ठाकुर
महांसघ के राज्य स्तरीय चुनाव अप्रैल में : ठाकुर
प्रदेशअराजपत्रितकर्मचारी महासंघ (सुरेंद्र गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक शिमला में हुई। महासंघ के प्रदेश महामंत्री एनआर ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, सभी जिला प्रधानों और सचिवों ने हिस्सा लिया। ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय चुनाव अप्रैल 2015 में होंगे। उससे पहले मार्च तक विभागीय संगठनों और जिलों की चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति भी महासंघ द्वारा दी गई। ठाकुर ने कहा कि महासंघ भविष्य में साधारण सदस्य बनाने के साथ-साथ 1000 से अधिक सक्रिय सदस्य भी बनाएगा। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को विशेष फार्म भरना होना। फार्म की जांच पड़ताल करके ही कर्मचारी को सक्रिय सदस्य का दर्जा मिलेगा। महासंघ के पदाधिकारी भविष्य में सक्रिय सदस्यों में से ही चुने जाएंगे। कर्मचारी नेताओं का बदले की भावना से उत्पीड़न, कर्मचारी विरोधी निर्णय और मांग पत्र पर भी सदस्यों ने बैठक में चर्चा की तथा सरकार के रवैए की आलोचना भी सभी पदाधिकारियों द्वारा की गई। महासंघ अपनी उपलब्धियों, विफलताओं, सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों और उत्पीड़न के खिलाफ एक किताब छापेगा।