पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर 17 में दिव्य बनी बेडमिंटन की विजेता

अंडर-17 में दिव्य बनी बेडमिंटन की विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेटाउन हाॅल में चल रही मातुल एवं संदीप चौहान मेमोरियल राज्य स्तरीय बेडमिंटन मंडी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का समापन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-13 आयुवर्ग लड़कों की एकल प्रतियोगिता का खिताब मंडी के रतन सिंह के नाम रहा जबकि नितेश उप-विजेता बना। अंडर -15 आयुवर्ग में शिमला के कर्ण नेगी विजेता शिमला का ही गगन ग्रोवर उप-विजेता रहा। लड़कियों की अंडर-17 आयुवर्ग में मंडी की दिव्य विजेता, मंडी की सिमरन कौर उप-विजेता रही। लड़कों के अंडर -17 आयुवर्ग में शिमला के कर्ण नेगी विजेता, शुभम सांभर उप-विजेता बना। लड़कियों के डबल मुकाबले में मंडी की दिव्या सिमरन कौर विजेता रहीं जबकि बिलासपुर कांगड़ा की अंजलिका ईशिता उप-विजेता बनी। लड़कों के 17 वर्ष से कम आयुवर्ग के डबल मुकाबले में शिमला के कर्ण नेगी सार्थिक देष्टा विजेता, शुभम सांभर निलाक्ष उप--विजेता रहे। पुरूषों के एकल मुकाबले में सोलन के सौरभ विजेता, तथा योगेश चौहान उप-विजेता बने। पुरुषों के डबल मुकाबले में उना के सुनील राव आरूष शर्मा विजेता, जबकि सोलन के योगेश चौहान सौरभ उप-विजेता बने।

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मंडी पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि मंडी में 11 करोड़ रुपए की लागत से एक बहुद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टाउन हाॅल में एक और बेडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। पड्डल मैदान में टेबल-टेनिस जिम की स्थापना भी की गई है। उन्होंने कहा कि तैराकी में रूचि रखने वाले लोगों के लिए भ्यूली में स्वीमिंग पुल का निर्माण किया गया है। अनिल शर्मा ने बताया कि निरंतर अभ्यास से अपने खेल को और उत्कृष्ट बनाकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना तथा राज्य का नाम ऊंचा कर सके। उन्होंने खेल आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत भी किया।