पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यशवर्धन बने अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर उपाध्यक्ष

यशवर्धन बने अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर उपाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्टबार एसोसिएशन का अध्यक्ष यशवर्धन चौहान का चुना गया। शुक्रवार को हुए चुनाव में उन्होंने दलीप शर्मा को 207 मतों से हराया। यशवर्धन को 444 मत मिले, जबकि दलीप को 237 मत प्राप्त हुए। इसके अलाव वीरेंद्र राठौर को उपाध्यक्ष चुना गया। इस पद पर तीन दावेदार थे। वीरेंद्र ठाकुर को 318 मत, नवीन भारद्वाज को 221 वोट अौर रमेश चंद को 145 वोट मिले। महासचिव पद के लिए भी कड़ा मुकाबला हुअा। इस पद पर भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इस पद पर प्रत्याशी नरेश शर्मा को मात्र सात वोटों से जीत हासिल हुई। उन्हें 283 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण चंदेल को 276 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी अमरिंदर राणा को 125 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

वार्षिकचुनाव करवाए गए

हिमाचलहाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जो चुनाव शुक्रवार को करवाए गए वह वार्षिक चुनाव थे। बार एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष चुनाव करवाए जाते हंै। चुनाव रमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव के लिए हाईकोर्ट में बार सदस्यों में सुबह से ही उत्साह दिखा।

हाईकोर्ट बार एसोसिऐशन के चुनाव के दौरान वाेट डालते सदस्य।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवर्धन चौहान, उपाध्यक्ष और महासचिव।