- Hindi News
- कूड़ा फेंकने वालों को सीटी बजाकर जागरूक करेंगे छात्र
कूड़ा फेंकने वालों को सीटी बजाकर जागरूक करेंगे छात्र
शिमला|एसडी स्कूलगंज बाजार शिमला में शुक्रवार को शिमला एनवायरमेंट एजुकेशन प्रोग्राम शीप के तहत नगर निगम शिमला प्रोजेक्ट मेनेजर डॉ. डीपी सिंह ने छात्रों को जागरूक किया। इस जागरुकता शिविर में 300 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रिसिंपल वीके सोंधी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर छात्रों ने ग्रीन फोर्स क्लब के लिए अपने नाम दिया। इस योजना के तहत ये बच्चे आने वाले दिनों में रिज और मालरोड़ में कूड़ा फेंकने वालों को सीटी बजाकर जागरूक करेंगे। प्रोजेक्ट मेनेजर एसएमसी इयू प्रोजेक्ट डॉ. डीपी सिंह ने कहा इसके अलावा स्कूलों में छात्रों से सिगनेचर कैंपेन करवा रहे हैं।