पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक का मंचन कर दिया पानी बचाने का संदेश

नाटक का मंचन कर दिया पानी बचाने का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑकलैंडहाउस स्कूल फॉर ब्वाॅयज में जूनियर वर्ग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची लक्कड़ बाजार स्कूल की प्रधानाचार्य कामना बेरी का प्रिंसिपल माइकल जोन और निर्देशिका सुनीता जॉन ने स्वागत किया। इस दौनान \\\"जल है तो कल है\\\' नाटक का मंचन कर बच्चों ने पानी बचाने का संदेश दिया। इसके अलावा चंदा सूरज नृत्य द्वारा सर्वधर्म, समभावना का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने मेमोरी लेन एक्शन सांग प्रस्तुत किया इसमें पारस कल्याण, ओजस सोमील, शुभम, जोन आदि ने प्रस्तुति दी। स्कूल के प्रधानाचार्य माइकल जोन ने स्कूल के स्टाफ और बच्चों बो बधाई दी। बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। इस दौरान मुख्यातिथि ने आदित्या, मधुर, सात्विक, अभिषेक, साविर, यश, आयुव, अस्तिवा, यजत, सक्षम, शौर्या , जय चंद, वासव, सनत, प्रनीत, मोहित, यशवर्धन, गुंजया, परीक्षित श्याम, लक्ष्या, विराज, आर्यवीर, समर्थ, सक्षम, युजन, बंश, अरनव, हिमांश, श्रेयान ,प्रणव ,हर्षित आदि को सम्मानित किया

शुक्रवार को वार्षिक समारोह के दौरान रंगारंग प्रस्तुित देते छात्र।