- Hindi News
- जेपी ग्रुप रिलाएंस को नहीं, जिंदल ग्रुप को बेचेगी हाइड्रो प्रोजेक्ट्स
जेपी ग्रुप रिलाएंस को नहीं, जिंदल ग्रुप को बेचेगी हाइड्रो प्रोजेक्ट्स
हिमाचलप्रदेशमें बने जेपी ग्रुप के हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को रिलाएंस के बजाय जिंदल ग्रुुप को बेचने का फैंसला लिया है। इसके लिए जेपी कंपनी ने जिंदल ग्रुप की कंपनी जेएसडब्लयू के साथ राजी हो गया है। इसके बाद जिंदल ग्रुप अब हिमाचल प्रदेश में बने 1,000 मेगाॅवाट के कड़छम-वांगतू और 300 मेगाॅवाट के बास्पा प्रोजेक्ट को खरीदेगा।
पहले जेपी कंपनी के इन दोनों प्रोजेक्ट्स को रिलायंस कंपनी को बेचना चाहती थी, लेकिन अंतिम समय में उसके साथ बात बिगड़ गई। रिलायंस इन प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 12 हजार करोड़ रुपए देने को तैयार था। सूत्रों के अनुसार जिंदल ग्रुप 500 करोड़ रुपए अधिक राशि देने को तैयार है, लेकिन अभी तक इससे संबंधित एमओयू की शर्तों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जिंदल ग्रुप से करार होने के बाद अब जेपी कंपनी हिमाचल प्रदेश सरकार से पावर प्रोजेक्ट बेचने के लिए अनुमति मांगेगी।
सेबी से मिली अनुमति
जेपीग्रुप को 1,000 मेगावाॅट के कड़छम-वांगतू और 300 मेगावाॅट के बास्पा प्रोजेक्ट को बेचने के लिए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने अनुमति दे दी है। इससे पहले कंपनी ने अपने प्रोजेक्टों को बेचने के लिए सेबी से अनुमति ली थी, लेकिन आबूदाबीकी जिस कंपनी के साथ उसका करार सिरे नहीं चढ़ पाया। अब नए सिरे से कंपनी को अनुमति लेनी पड़ी है।
हिमाचलमें विवादित रहे हैं दोनों प्रोजेक्ट
हिमाचलमें बने जेपी कंपनी के 1,000 मेगावाॅट के कड़छम-वांगतू और 300 मेगावाॅट के पॉवर प्रोजेक्ट पर विवाद है। विवाद का कारण इन दोनों पॉवर प्रोजैक्टों में क्षमता से अधिक उत्पादन होना है। कंपनी पर आरोप लगे हैं कि कड़छम-वांगतू में 1,000 मेगावाॅट की बजाए करीब 200 मेगावाॅट अधिक बिजली पैदा होती रही है। इसी तरह 300 मेगावाॅट के बास्पा प्रोजेक्ट में करीब 50 मेगावाॅट तक अधिक बिजली उत्पादन के भी आरोप है। इस मामले को लेकर ऊर्जा विभाग ने कंपनी को पहले नोटिस भी जारी किया था।
जिंदलग्रुप से जेपी का करार : जैदी
जेपीकंपनी के कम्युनिकेशन हैड असकरी एच. जैदी ने संपर्क करने पर बताया कि कंपनी का प्रोजेक्ट बेचने को लेकर करार हो गया है। इसके लिए सेबी से अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि की अब कंपनी हिमाचल प्रदेश सरकार से इसकी अनुमति लेगी।