एसएसए के तहत बीआरसी बनना होगा मुश्किल
हिमाचलमें एसएसए के तहत ब्लाॅक रिसोर्स पर्सन बनाना अब हर जेबीटी शिक्षक के बस में नहीं होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने नए नियमों का खाका तैयार किया है। इसे फाइनल कर शीघ्र ही प्रकाशित किया जा सकता है। इसमें शिक्षकों को बीआरसी बनने के लिए दसवीं, बारहवीं आैर जेबीटी के प्रशिक्षण कोर्स में 50 फीसदी अंक लेना अनिवार्य होगा। हालांकि पहले यह शर्त लागू नहीं होती थी।
26हजार है जेबीटी का कैडर
हिमाचलमें जेबीटी शिक्षकों का कैडर 26 हजार से ज्यादा है। इसमें से अधिकतर शिक्षक शिक्षा के अधिकार कानून के लागू होने से पहले लगे हैं। ऐसे में इन सभी के लिए 50 फीसदी अंकों की अनिवार्यता लागू नहीं होती थी। इस नियम के लागू होने के बाद महज दो हजार शिक्षकों की ही भर्ती हुई है। इनके अलावा सभी शिक्षकों के लिए बीआरसी बनने के लिए लागू की नई शर्त भारी पड़ेगी। सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक घनश्याम शर्मा ने माना कि बीआरसी के लिए नए नियम तैयार किए हैं। इसे शीघ्र ही जारी किया जाना प्रस्तावित है।