पटवारियों ने फिर शुरू किया आंदोलन
हिमाचलमें अपनी मांगों को लेकर दोबारा से आंदोलन शुरू कर दिया है। पटवारियों ने शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर आंदोलन की शुरूआत की। साथ ही स्पष्ट कर दिया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होगी। पटवारियों ने 2 अक्टूबर को गांधीगिरी कर अपना विरोध जताने का फैंसला लिया है। इस दिन पटवारी पूरे दिन व्रत रखेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का संकल्प लेंगे। पटवारियों ने वर्क टू रुल के तहत काम करने का निर्णय भी लिया है। आंदोलन की अगली कड़ी के तहत एक से 4 अक्टूबर तक सभी तहसील उप तहसील कार्यालयों में महासंघ की समस्याओं को लेकर दोपहर भोज के दौरान गेट मीटिंग करेंगे। हिमाचल प्रदेश संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर महासचिव राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि उनको मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर हुई बातचीत के आधार पर उनके मांग पत्र पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण महासंघ आहत है। कानूनगो से नायब तहसीलदार के लिए शत-प्रतिशत पदोन्नति देना इत्यादि मांगें हैं।