150 अतिरिक्त बसंे चलाने का फैसला
हिमाचलपथ परिवहन निगम एक दो अक्तूबर को दिल्ली चंडीगढ़ से प्रदेश के लिए एक्स्ट्रा बसें चलाएगा। दशहरे के मौके पर बाहर रह रहे हिमाचलियों को घर आने के विशेष सुविधा मुहैया करवाने के लिए निगम प्रबंधन ने एक्सट्रा बसें चलाने का फैसला लिया है दिल्ली से निगम की एक अक्तूबर को 28 और दो अक्तूबर को 21 चंडीगढ़ से पहली को 42 दो को 32 अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि 1 2 अक्तूबर को अवकाश है।तीन अक्तूबर को छोड़ कर चार तारीख को फिर अवकाश है इसलिए लोग एक साथ चार छुट्टियां ले कर अपने अपने घर वापिस आना चाह रहे है निगम प्रबंधन का तर्क है कि ऐसे में निगम की बसों में लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए एक्स्ट्रा बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा निगम ने बद्दी से भी प्रदेश के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
^एक दो अक्तूबर को अवकाश देखते हुए निगम प्रबंधन ने दिल्ली , चंडीगढ़ बद्दी से एक्सट्रा बसें चलाने का निर्णय लिया है। डाॅ.आरएन बत्ता, प्रबंधनिदेशक एचआरटीसी
एचआरटीसी ने जो दिल्ली चंडीगढ़ से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है निगम वह बसें अपने आठ प्रतिशत के रिजर्व कोटे से चलाएगा। ताकि बसों में लोगों की भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।
रूटीनकी बसों में नहीं होगा बदलाव: निगमप्रबंधन लोगों की सुविधा के लिए जो एक्स्ट्रा बसें चलाएगा उसे लेकर पुरानी बसों की समय सारीणि में कोई फैरबदल नहीं किया गया है। वहां से चलने वाली बसें अपने तय समय में ही चलेगी।
दिल्लीसे 108 और चंडीगढ से 230 बसें: एचआरटीसीअभी दिल्ली से 108 तथा चंडीगढ़ से 230 बसें चला रहा है। एक तारीख को निगम दिल्ली से 28 तथा दो तारीख को 21 अतिरिक्त बसे चलाएग। इसी तरह चंडीगढ़ से निगम ने एक तारीख को 42 दो तारीख को 32 अतिरिक्त बसे चलाने का निर्णय लिया है।
बद्दीसे चलाई जाएगी 20 अतिरिक्त बसें : निगमअभी बद्दी से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 20 बसे चला रहा है। 1 2 तारीख को निगम यहां से 20 और अतिरिक्त बसे चलाएगा।
कुल्लूदशहरे के लिए कुल्लू 30 बसें : अंतरराष्ट्रयदहशरा उत्सव पर एचआरटीसी कुल्लू में 30 अतिरिक्त बसें चलाएगा यह बसंे कुल्लू डिपो की होगी जो लोकल चलाई जाएंगी ताकि देश विदेश से यहां दशहरा देखने वालोंं को आवाजाही में किसी भी तरह की दिक्क्तें पेश आए। अभी यहां 100 के करीब बसें चलाई जा रही हैं।