- Hindi News
- संजय राणा बने ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष
संजय राणा बने ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष
शिमला | हिमाचलप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी का अनुमोदन किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर की कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय राणा होंगे। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष देश राज शर्मा, रसीला राम, अजीत भूरिया, गिरधारी लाल, किरण कटोच, रणजीत कुमार, महासचिव सुनिल राणा, चंद्रपाल रेहाल, राज कुमार राणा, अवतार पटियाल, प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कलौत्रा का चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में बिहारी लाल, मोहिंद्र सिंह, दर्शन सिंह, केसर चंद कटोच, हेम राज शर्मा, यशपाल चौहान, ओम प्रकाश प्रभाकर, दया देवी, रमेश चंद भंगालिया, चैन सिंह, ओम प्रकाश, नारायण गोस्वामी, रवि राणा, उमा देवी, सुखराम, रोबिन कटोच, रवि कुमार पटियाल जोगिंद्र सिंह का लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में संबंधित ब्लाक से विधायक, पूर्व विधायक, सदस्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, ब्लाक अग्रणी संगठनों विभागों के प्रमुख, कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य पंचायत समिति सदस्य चेयरमैन सदस्य होंगे।