- Hindi News
- \"सुरक्षित पधारंे, सुरक्षित लौटें\' नारा करेंगे बुलंद
\"सुरक्षित पधारंे, सुरक्षित लौटें\' नारा करेंगे बुलंद
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने कहा कि पुलिस का पंफलेट जागरूकता अभियान दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि यह पंफलेट पूरे प्रदेश में बांटे जाएं। वह शुक्रवार को राज्य पुलिस विभाग की ओर से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये ‘सुरक्षित पधारें, सुरक्षित लौटे’ नारे वाले यातायात सुरक्षा पैम्फलेट जारी करते हुए बोल रहे थे। यह पंफलेट विशेष तौर पर दशहरा और नवरात्रों के दौरान प्रदेश में आने वाले बाहरी यात्रियों को बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी घटनाओं को रोक सकती है। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तारी, शराब पीकर गाड़ी चलाने और असावधानी से गाड़ी चलाने की वजह से होती है। इसके अलावा, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना भी दुर्घटनाओं की एक वजह है। उन्होंने कहा कि इस तरह के यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि अन्यों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यातायात नियमों की कड़ाई से पालना के प्रति गंभीर है। उन्होंने प्रदेश भर में सभी 13 पुलिस जिलों में राष्ट्रीय राज मार्गों सहित सभी सड़कों के सर्वेक्षण के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सभी दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित करके इन जगहों पर गति सीमा एवं अन्य उपयुक्त सुरक्षा सूचक लगाए जाने चाहिए और साथ ही इन स्थलों पर सड़कों को सुधार कर चौड़ा किया जाना चाहिए। इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का डाटा वैज्ञानिक तौर पर एकत्रित एवं संकलित करने के लिए शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विश्व बैंक की सहायता से ‘सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली’ आरंभ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय शिमला में अगले सप्ताह से दुर्घटना डाटा प्रबंधन सैल काम करना आरंभ करेगा, जो सभी पुलिस थानों और चौकियों से जुड़ा होगा, ताकि दुर्घटनाओं से बचने के लिए समुचित कदम उठाए जा सकें। इस अवसर पर राज्य सरकार पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्य पुलिस विभाग की ओर से ट्रैफिक सु