पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार खरीदने पर मिलेगी 50 हजार तक छूट

कार खरीदने पर मिलेगी 50 हजार तक छूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रपर कार कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर दिए जा रहे हंै। यदि आप कार खरीदने की सोच रहे हंै तो कार कंपनियों के इस ऑफर का लाभ उठाएं। फेस्टिवल ऑफर मारुति, टाटा, हुड़ई और शेवरलेट की कारों पर दिया जा रहा है। गोयल मारुति शिमला की ओर से अॉल्टो 800, आॅल्टो के10, वेगनआर, स्विफ्ट कारों पर बेहतरीन छूट दी जारी है। आॅल्टो 800 के मॉडलों पर 30 हजार से 35 हजार तक की बचत, आॅल्टो के10 पर 15 हजार से 20 हजार तक के ऑफर दिए गया है। हुड़ई की इयोन कार में खास फेस्टिवल ऑफर में कंपनी की ओर से 51,500 तक की छूट दी जा रही है। जेपी मोटर शिमला में टाटा की कारों पर खास शिक्षकों के लिए 5000 तक की बचत ऑफर दिया जा रहा है।

इस सप्ताह मारूति की सियाज सिडान सेगमेंट लांच होने जा रही है, जो कि हुड़ई की वरना और टोयोटा की इटियोस को टक्कर देगी। इसकी शुरूआती कीमत 7.50 लाख से 10 लाख तक रखी गई है, जबकि वरना की कीमत 7.30 से 11.30 लाख तक है। गोयल मोटर शिमला में सियाज की 10 बुकिंग चुकी है। बुकिंग कीमत 21 हजार रखी गई है। यह कार अब तक की डीजल में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार हो सकती है।

शेवरलेट ने हाल ही में नई सेल कार को लांच किया है जो कि स्फिट डिजायर, होंड़ा अमेंज और टाटा जेस्ट के मुकाबले कंपनी ने उतारी है। राजवीर मोटर शिमला के मैनेजर संजय चौहान का कहना है कि कंपनी ने जो गाड़ी लांच की है वो शोरूम में चुकी है। ग्राहक आकर टेस्ट ड्राइव ले सकते हंै। इसकी कीमत पेट्रोल में 5.30 से 6.60 लाख तक है और डीजल मॉडल में 6.51 से 7.80 है। डीजल में इसकी माइलेज 22 और पेट्रोल में 18 है।

टाटा की नैनो कार पर कंपनी की अोर से 40 हजार तक की बचत दी जा रही है। हालही में टाटा ने अपनी जेस्ट को सिडान सेगमेंट में लांच किया है, जिसकी कीमत जेपी टाटा मोटर शिमला की ओर से एसयूवी टाटा बोलेरो पर फ्री बीमा पॉलिसी दी जा रही है। यह ऑफर सिर्फ नवरात्र के लिए दिया जा रहा है। टाटा बोलेरो की कीमत 5.90 लाख से शुरू है, जिसमें हाल ही में कंपनी की ओर से टाटा की कारों की कीमतों में भी गिरावट की गई है।