शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का हो गठन
शिमला|भाजयुमो नेनगर निगम प्रशासन से शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठन की मांग की है। भाजयुमो प्रवक्ता करण नंदा ने नगर निगम के महापौर संजय चौहान सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने शहर वासियों को पेश आने वाली दिक्कतों का जिक्र कर उसके समय पर निपटारे के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के गठन का सुझाव दिया है। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ सिंगल विंडो सिस्टम की तरह कार्य करें। लोगों की पानी के बिल से संबंधित शिकायत हो या अन्य किसी भी प्रकार की एक स्थान पर शिकायतें ली जाए। उनके निपटारे के लिए समय सीमा तय की जाए। शिकायतकर्ता यदि निगम प्रशासन द्वारा शिकायत पर की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है तो सेकंड अपील में जाने की सुविधा होनी चाहिए। भाजयुमो प्रवक्ता करण नंदा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विभागों बोर्ड निगमों में यह योजना शुरू की थी।