- Hindi News
- सब्जी मंडी में फिंकवाया 10 क्विंटल खराब चिकन
सब्जी मंडी में फिंकवाया 10 क्विंटल खराब चिकन
सब्जीमंडी से नगर निगम की टीम ने 10 िक्वंटल खराब चिकन फिंकवाया है। वीपीएचओ अरुण सरकैक की अध्यक्षता में गई टीम ने सब्जी मंडी के साथ लगती मीट मार्केट में बेचने के लिए रखे चिकन की जांच की और इसे खराब पाए जाने में फिंकवा दिया है।
निगम प्रशासन को पिछले कई दिनों से मीट मार्केट में खराब चिकन बेचने की शिकायतें मिल रही थी। निगम की टीम ने मीट मार्किट की सभी दुकानों में रखे मांस, मछली और चिकन का निरीक्षण किया और इस दौरान कई दुकानों से 10 क्विंटल के करीब खराब चिकन पाया गया। इस दाैरान निगम की टीम ने कुछ सैंपल भी भरकर जांच के लिए लैब में भेज िदए। निगम वीपीएचओ अरुण सरकैक का कहना है कि पिछले काफी समय से यहां पर खराब मीट और चिकन बेचने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार को जांच के दौरान खराब मांस पाया गया है, जिसे डिस्पोज कर दिया गया उन्होंने बताया कि आगे भी शहर के अन्य स्थानों में भी छापेमारी की जाएगी। खराब मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ उनके खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस एक्ट के तहत दुकानदार के लाइसेंस केंसल करने के अलावा भारी जुर्माना किए जाने का प्रावधान है।