- Hindi News
- सांगटी में नहीं आती बस, जीएम को सौंपा ज्ञापन
सांगटी में नहीं आती बस, जीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवादीनौजवान सभा की सांगटी इकाई ने सांगटी क्षेत्र में बसों की समस्या को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मांग की गई कि यहां के लिए सिर्फ एक ही बस भेजी जाती हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सभा के देवराज डोगरा और अशोक ठाकुर का कहना है कि सागटी क्षेत्र एचपीयू से सटा है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में छात्र कर्मचारी रहते हैं। सुबह के समय प्रर्याप्त बसें होने के कारण इन सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महाप्रबंधक रघुबीर चौधरी ने सभा को समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।
बस की समस्या को लेकर डीवाईएफआई के सदस्य जीएम से मिलते हुए।
ये रहे मौजूद
इसमौके पर सभा के राज्य अध्यक्ष बलबीर पराशर, जिला सचिव बाबू राम, शिमला शहरी इकाई के अध्यक्ष विवेक कश्यप, सचिव राम प्रकाश, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, अंकुश पाल, सह सचिव जीता सिंह नेगी, जनवादी नौजवान सभा समरहिल सागटी इकाई के अध्यक्ष देव राज डोगरा, सचिव अशोक ठाकुर, प्रभु नेगी, किशोरी लाल, संदीप, टेक चंद, पंकज, भूपेन्द्र, मनीता पराशर, डूमेश, विजय शर्मा, विजय राठौर, प्रदीप, विजय ठाकुर, रामू खैरालिया, सुषील, बृज लाल, शिवम, अंशुल, लाल सिंह, कौशल्या, हरीश, सुरेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।