पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर नहीं संभाल पाए ट्रैफिक व्यवस्था

दिनभर नहीं संभाल पाए ट्रैफिक व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच दिनों में बनाएंगे वैली ब्रिज

निर्माणाधीनपार्किंगके पास टूटी सड़क की जगह अब वैली ब्रिज तैयार होगा। उपायुक्त शिमला ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर साऊथ और मैकेनिकल विभाग के एसई के साथ बैठक की है। उपायुक्त ने अधिकारियों को वैली ब्रिज और स्टील स्टूक्चर एक सप्ताह के भीतर तैयार करने के लिए कहा है।

डीसीने पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी

लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार करने लिए एक दिन का समय मांगा है। मंगलवार को ब्रिज तैयार करने की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। उसके बाद ब्रिज तैयार करने का कार्य शुरू होगा। दावा किया जा रहा है कि वैली ब्रिज काफी मजबूत होगा। इसमें मिनी बसों समेत बड़े वाहन भी गुजर सकेंगे।

सड़कदुरुस्त होने में लग सकता है समय

उपायुक्तशिमला दिनेश मल्होत्रा ने माना है कि डंगा गिरने से सड़क की फाउंडेशन काफी नीचे तक खोखली हो चुकी है। ऐसे में सड़क को दोबारा बनाने में समय लगेगा। हालांकि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। सड़क को दोबारा बनाने के लिए जल्द कार्य शुरू होगा। इसके चलते प्रशासन ने कामचलाऊ व्यवस्था की है। जब तक सड़क नहीं बन जाती, वैली ब्रिज से काम चलाया जाएगा।

इन्हें अब आई दौरे की याद

बीआरओ करेगा िनर्माण!

वैलीब्रिज निर्माण का कार्य बीआरओ (बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन) का दिया जा सकता है। बीआरओ सेना के लिए सड़कों का निर्माण करती है। उन्हें वैली ब्रिज निर्माण का भी काफी एक्सपीरियंस है। वह दुर्गम क्षेत्रों में काफी कम समय में वैली ब्रिज बना लेते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन वैली ब्रिज निर्माण के लिए बीआरओ को कार्य सौंप सकती है। अभी तक प्रशासन की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा है। उपायुक्त के अनुसार लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा।

फाउंडेशन हुई खोखली

^निर्माणाधीनपार्किंग के पास सड़क धंसने से फाउंडेशन काफी नीचे तक खोखली हो चुकी है। ऐसे में सड़क बनाने में समय लग सकता है। तब तक यहां पर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। दिनेशमल्होत्रा, उपायुक्तशिमला

मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। निगम प्रशासन सड़क धंसने के कारणों की जांच अपने स्तर पर करेगा अौर इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की