पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में बेची जा रही जहरीली वैक्सीन युक्त दूध और सब्जी मामले की सुनवाई 15 को

राज्य में बेची जा रही जहरीली वैक्सीन युक्त दूध और सब्जी मामले की सुनवाई 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशहाईकोर्टने राज्य में बेची जा रही जहरीली वैक्सिन युक्त दूध-सब्जी और फलों की शिकायतों के मामले में प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को प्रतिवादी बनाया है।

मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में स्टेट‌्स रिपोर्ट पेश करने पर आगाह किया कि यदि 15 दिसंबर तक जवाब दायर नहीं किया जाता तो सभी प्रतिवादी कोर्ट में उपस्थित रहे। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मुख्य सचिव सहित प्रधान सचिव स्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक, ड्रग कंट्रोलर और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को दो सप्ताह के भीतर स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए थे। सभी प्रतिवादी स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने में विफल रहे।

कोर्ट नेडायरेक्टर सेफ्टी एंड रेगुलेशन को भी इस मामले में प्रतिवादी बनाया। उल्लेखनीय है कि एक खबर के अनुसार हिमाचल में 20 पैसे में मिलने वाले जानलेवा साइड इफेक्ट वाले ऑक्सीटोसिन वैक्सिन का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों में हो रहा है। इस वैक्सिन का प्रयोग सब्जियों को असामान्य आकार तक बढ़ाने अधिक चमक और रंगत लाने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर, साइलेंट हार्ट अटैक, ब्रेन डेमेज और ब्लड कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इस मामले की सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।