राज्य के छह न्यायिक अधिकारी के तबादले
शिमला | हाईकोर्टने सोमवार को राज्य के छह न्यायिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किए गए हैं। राज्य उच्च न्यायालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी को सीबीआई कोर्ट शिमला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी डोले राम ठाकुर को कोर्ट नंबर-2 से कोर्ट नंबर एक स्थानांतरित कर मंडी में ही रखा गया है। सीजेएम शिमला मदन ठाकुर को अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया कर मंडी कोर्ट नंबर दो में तैनात किया गया है। सीजेएम मंडी जिया लाल आजाद जिन्हें 19 नवंबर के आदेशों के तहत शिमला के लिए स्थानांतरित किया गया था को मंडी में ही रखने के आदेश पारित किए गए हैं। सीजेएम ऊना रणजीत सिंह को शिमला के लिए स्थानांतरित किया गया है। एसीजेएम ठियोग सचिन रघु को सीजेएम के पद पर पदोन्नत करने के बाद मंडी के बजाए ऊना में तैनात किया गया है। प्रदेश हाईकोर्ट ने 6 अधिकारियों का तबादला किया है।