पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे की मौत, पत्नी पर लगाया आरोप

बेटे की मौत, पत्नी पर लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | लंबाजब्बड़ की रहने वाली एक मां ने बेटे की मौत के लिए उसकी प|ी और ससुराल पक्ष के लोगाें को जिम्मेदार ठहराया है। इसे लेकर दुखियारी मां ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। लंबा जब्बड़ की शारदा शर्मा (रुकमनी शर्मा) ने कहा कि उसके बेटे जितेंद्र की बीते शनिवार को ब्योलिया के आस-पास सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला ने बेटे के मौत को लेकर उसकी प|ी और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि बेटे की शादी 8 दिसंबर 2013 को हुई थी। शादी के एक महीने बाद से ही प|ी उसके परिवार को तंग करने लग गई। प|ी बेटे को काफी डराती और धमकाती भी थी। जिसकी वजह से जितेन्द्र की आये दिन मानसिक परेशानी बढ़ती चली गई। डीएसपी बलबीर जसवाल का कहना है कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।