डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग
बिलासपुर|भाजपा नेताएवं सिहड़ा पंचायत प्रधान रूपलाल ठाकुर ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। जब जिला अस्पताल में ही ऐसी हालत है तो अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्थिति आसानी से समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पूर्व में तीन मेडिकल स्पेशलिस्ट थे, लेकिन अब केवल एक रह गया है। इससे मरीजों को तो असुविधा हो ही रही है, डॉक्टर का परेशान होना भी स्वभाविक है। ऑर्थो स्पेशलिस्ट की ट्रांसफर हुए कई माह हो चुके हैं, लेकिन उनके स्थान पर दूसरा स्पेशलिस्ट अभी तक नहीं आया है। हालांकि हमीरपुर के डॉक्टर को डेपोटेशन पर यहां लाया गया है, लेकिन यह व्यवस्था स्थाई नहीं है। इसके चलते हड्डियों तथा सड़क हादसों में फ्रेक्चर से संबंधित मरीजों को शिमला या चंडीगढ़ ले जाना पड़ता है। सर्जन गाइनी स्पेशलिस्ट भी एक-एक ही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं।