- Hindi News
- तिब्बती स्कूल में पढ़ा दलाई लामा का मैसेज
तिब्बती स्कूल में पढ़ा दलाई लामा का मैसेज
िशमला|छोटा शिमलाकेंद्रीय तिब्बती विद्यालय में दलाई लामा को नोबल पुरस्कार मिलने की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। इसमें समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर वेलफेयर अवसर सहित तिब्बती कल्याण अधिकारी सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर धर्मशाला से दलाई लामा का एक मैसेज पढ़ा गया। स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कुमार सिंह ने भी बच्चों को इसके बारे में अवगत करवाया। इस साल के नोबल पुरस्कार शांति के लिए मलाला और कैलाश सत्यार्थी के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें बुधवार को यह पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के अंत में रैक्टर फगंसो सिंरिग ने स्कूल में मौजूद लोगों का धन्यवाद किया।