- Hindi News
- कमिश्नर ने नहीं सुनी समस्या, किया प्रदर्शन
कमिश्नर ने नहीं सुनी समस्या, किया प्रदर्शन
ईंजनघरवार्ड के लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। पार्षद सुशांत कपरेट की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने नगर निगम आयुक्त का संजौली में घेराव किया।
पार्षद का आरोप है कि वार्ड में इस समय विकास कार्य ठप पडे़ हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग नगर निगम आयुक्त से उनके ईंजनघर वार्ड के दौरे के दौरान अपनी समस्याएं रखना चाहते थे, लेकिन अयुक्त अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले। इस पर स्थानीय लोगों में रोष हैं।
येलोगों की प्रमुख मांगें
युवामंडल संजौली के सदस्य प्रधान अंकुश का कहना है कि नगर निगम के ग्राउंड की दशा को सुधारने की मांग प्रमुख है। ईंजनघर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के महासचिव, दीपक डोगरा, उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान का कहना है कि पानी के टैंक, डंगे आैर दक्षिण विहार क्षेत्र में सड़क की हालत को सुधारने की मांग भी प्रमुख है।
पार्षद सुशांत कपरेट अन्य लोग नगर निगम आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
^मैं संजाैली की पार्किंग का काम देखने गया था। इसके बाद मेरी जरूरी मीटिंग थी। मेरा लोगों से मिलने का शेड्यूल नहीं था। पार्षद बेवजह ही मुझ पर अनदेखी का अारोप लगा रहे हैं। मैं आगामी दिनों में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच जाने वाला हूं। पार्षद सुशांत कपरेट कुछ लोगों के साथ मेरी गाड़ी के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे। जो आरोप लगाए गए हंै वह बिलकुल गलत हैं। पंकजराय, आयुक्तनगर निगम