- Hindi News
- पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने के िटप्स दिए
पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने के िटप्स दिए
एपीजीयूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस कर्मियों के लिए तनाव से मुक्त विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का आयोजन विवि प्रबंधन के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को तनाव झेलने इससे मुक्ति पाने के तरीकों के बारे में बताया गया। इसमें योगा खेल के साथ साथ मानसिक शारीरिक तौर पर तनाव से छुटकारा पाने के तरीके प्रमुख रहे। इस मौके पर प्रो.चांसलर डाॅ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि पुलिस के जवान समाज के भीतर एक अहम योगदान देते हैं।
लगातार काम के चलते पुलिस कर्मी तनाव ग्रसित हो जाते हैं, लेकिन योग आदि के माध्यम से इस पर काबू पाया जा सकता है। डाॅ. शर्मा इससे पहले पुलिस प्रमुख एवं सीबीआई निदेशक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय की कार्यकारी निदेशक प्रियंका गोयल एवं अधिष्ठाता प्रबंधन ललिता ने वीडियो बेस लर्निंग के माध्यम से तनाव मुक्ति के तरीके पुलिस कर्मियों के साथ सांझे किए। कार्यशाला में 60 जवान मौजूद रहे।
एपीजी यूनिवर्सिटी में कार्यशाला का आयोजन, 60 जवानों ने लिया हिस्सा