पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई के जनरेटर में लगी अाग

एसबीआई के जनरेटर में लगी अाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|एजी आॅफिसके पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के भवन में रखे जनरेटर में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जनरेटर पूरी तरह से जल चुका था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसबीआई की एटीएम में धुआं निकलना शुरू हाे गया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते उसमें आग की लपटे निकलने लगी। आग की लपटों की चपेट में पास में रखा बैंक का जनरेटर गया। आग की लपटों को उठता देख बैंक के कर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने आग पर करीब 20 मिनट में ही काबू पा लिया। आग लगने से करीब चार लाख रुपए का नुकसान आंका गया है। अग्निशमन अधिकारी महेश शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।