पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"रघुनाथ मंदिर में चाेरी के आरोपी जल्द पकडे़ जाएं\'

\"रघुनाथ मंदिर में चाेरी के आरोपी जल्द पकडे़ जाएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाने कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बड़ी चाेरी प्रदेश सरकार की दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार की लचर प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाती है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत ने कहा कि प्रदेश के मंदिर आए दिन लुटते जा रहे हैं। सरकार की नींद तब खुलती है जब सब कुछ लुट जाता है।

बड़े आश्चर्य की बात है कि प्रदेश के दो बड़े राजघरानों की ओर से संचालित मंदिरों में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। कुल्लू के राजपरिवार की देख रेख में चल रहे रघुनाथ जी के 354 वर्ष पुराने मंदिर से मूर्तियां चोरी हो रही हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर में भी, जहां वीरभद्र स्वयं मंदिर के ट्रस्टी हैं, पुलिस चौकी के साथ लगते नरसिंह मंदिर में चोरी होती है और चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अकुशल अक्षम व्यवस्था में प्रदेश में देवता उनकी संपति सुरक्षित नहीं है, तो इस सरकार से आम जनों की सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।

जल्दबरामद हो संपत्ति

भाजपाने सरकार से मांग की है कि वह रघुनाथ मंदिर में चोरी करने वालों के साथ-2 प्रदेश के सभी भागों के मंदिरों से चोरी हुई मूर्तियों देव संपत्ति को जल्द से जल्द बरामद करें। प्रदेश सरकार समस्त पुलिस को विरोधियों के विरुद्ध झूठे मामले घड़ने में लगाने की जगह चोरों को पकड़ने में लगाए। उन्होंने आशंका जताई है कि भारतीय देव संस्कृति को नुकसान पहुंचाने तथा मंदिरों की बेशकीमती मूर्तियों को चोरने में कोई अंतर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो मूर्तियां चोर कर करोड़ो रुपए कमा कर मंदिरो को देवमूर्ति रहित करने में लगा हुआ है।